भुरकुंडा नलकारी नदी छठ घाट परिसर में पहली बार मकर संक्रांति मेला लगेगा। अखंड कीर्तन समिति के तत्वावधान में मेले की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्थल पर साफ-सफाई, सजावट, भंडारा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के स्वागत की रूपरेखा तय की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि मेले में अखंड कीर्तन, महा भंडारा सहित कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।