चास: बोकारो के सेक्टर 3 में डीसी ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, जिले की खुशहाली की कामना की
Chas, Bokaro | Oct 28, 2025 बोकारो स्टील सिटी के *सेक्टर–03 स्थित टू टैंक गार्डन* में मंगलवार सुबह *एक विशेष भावनात्मक क्षण का साक्षी* बना। जब *उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा* ने उगते हुए *सूर्य को अर्घ्य अर्पित* किया। प्रभात की पहली किरणों के साथ उन्होंने *जिले की सुख-समृद्धि, शांति और समरसता के लिए प्रार्थना* की।