कांके थाना क्षेत्र में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चालान कटा है। बुधवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड ड्राईविंग करने की वजह से उनका चलान काटा है। उन्हें 1000 रुपये का चलान काटा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी कार से कांके थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे।