पीलीभीत: घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव में महिला ने ससुर और जेठ पर छेड़छाड़ सहित कई आरोप लगाए, एसडीएम से की शिकायत
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति जागरण करता है और वह घर पर अकेली रहती हैं। आरोप है कि पीड़िता का ससुर और जेठ उस पर गंदी नजर रखते हैं और उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर पीड़िता का जेठ उसे तमंचे के वल पर अपने कमरे में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।