फागी: दूदू अतिरिक्त जिला कलक्टर व पुलिस उपअधीक्षक ने किया मतदान बूथो का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Phagi, Jaipur | Apr 24, 2024 दूदू अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल परिहार ने आज बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंगीथला एवं सेवा में मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मतदान बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की जाँच कर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल ने भी मतदान केंद्रों की सुरक्षा देखी।