फागी: दूदू में सिलिकोसिस जांच एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, खनन क्षेत्र में कार्य करने वालों की जांच कर सुरक्षा उपकरण दिए
Phagi, Jaipur | Apr 22, 2024 दूदू में खनन विभाग द्वारा खान सुरक्षा तथा सिलिकोसिस जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन आज सोमवार को जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। खनन अभियंता श्याम सिंह ने बताया कि खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सिलिकोसिस बीमारी से बचाव, खनन कार्य करते समय मास्क एवं हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी दी।