फागी: फागी में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो लोग हुए घायल, पिता ने कराया मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Apr 23, 2024 फागी पुलिस थाने में आज एक पिता ने उसके बेटे और साथी को लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। फागी पुलिस ने बताया कि राजेश सिंह और रोहित कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर फागी से जयपुर जा रहे थे तभी बांडी नदी के पास पहुंचने पर सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जहां दोनों लोग घायल हो गए।