मोरनी: बिटना रोड, पिंजोर पर पुलिया टूटी, बारिश में पुलिया का हिस्सा बहा, वाहनों के गिरने का खतरा
नगर परिषद कालका पिंजौर एरिया के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 के पिंजौर बिटना रोड पर जहां पीने के पानी के ट्रैक्टर टैंकर भरे जाते हैं उस जगह पर बनी पुलिया बरसात और वाहनों का भार सहन नहीं कर पाई और टूट गई। बारिश से पुलिया का एक हिस्सा गिरने से अब पुलिया के टूटने और सड़क टूटने का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। अब कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिला प्रशासन को सचेत किया।