देवघर: माघी पूर्णिमा को लेकर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
माघी पूर्णिमा को लेकर बाबा मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भारी संख्या में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह 6:00 से भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ मानसरोवर स्थित फुटओवर ब्रिज पार चली गई होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर प्रांगण में कई धार्मिक अनुष्ठान भी कराया जिसमें मुंडन हवन गठबंधन उपनयन एवं सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी।