मुरादाबाद के जयंतीपुर में मौत से 'मस्ती' का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। नाले से निकल रहे जहरीले सांपों को मासूम बच्चे डिब्बों में कैद कर खेल रहे हैं। कॉलोनी में दहशत है, लेकिन बच्चे बेखौफ हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तुरंत मदद की गुहार लगाई है। रविवार 11:00 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।