चुनार: बाराडीह गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे का नंबर प्लेट से लगाया जा रहा पता
दो बाइको की आमने सामने हुई टक्कर में एक की मौत, दूसरे का पता लगाने में जुटी पुलिस। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने अंत्य परीक्षण को भेजा है। अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित बाराडीह गांव के पास बुधवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे दो बाइको में आमने सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार 27 वर्षीय सिद्धांत गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।