हसपुरा ब्लॉक स्थित ई - किसान भवन में शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता के उदेश्य से केसीसी कैम्प का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार ने की। पीएनबी अग्रणी बैंक के एलडीएम ने विस्तार से कैम्प में शामिल किसानों को केसीसी की जानकारी दी।