नीम का थाना: राजस्थान दिवस पर नीमकाथाना के नेहरू पार्क में भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन, एडीएम अनिल महला ने किया शुभारंभ
नीमकाथाना के नेहरू पार्क में शाम 5 बजे से 'राजस्थान दिवस' के मौके पर शनिवार को स्थानीय जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एडीएम अनिल महला ने किया। प्रदेश की विरासत और संस्कृति के पर्व के रूप में नवगठित नीमकाथाना जिले के मुख्यालय पर पहली बार ऐसा कार्यक्रम हुआ।