नीम का थाना: नीमकाथाना के नेहरू पार्क में भव्य सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन राजस्थान दिवस के मौके पर होगा आयोजन
नीमकाथाना मे 'राजस्थान दिवस' के मौके पर शनिवार को स्थानीय जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा. प्रदेश की विरासत और संस्कृति के पर्व के रूप में नवगठित नीमकाथाना जिले के मुख्यालय पर पहली बार ऐसा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क में शाम 5:00 से होगा