सूरजपुर: संकुल केंद्र जयनगर में आयोजित किया गया शिक्षक मेगा बैठक
राज्य शासन के निर्देश पर जयनगर संकुल केंद्र में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। पालक शिक्षक मेगा बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की संपूर्ण गतिविधियों से पालकों को अवगत कराना और बच्चों को प्रेरणा व उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नंदिनी साहू , डीएमसी शशिकांत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।