कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में स्थित कोडरमा केमिकल्स कंपनी में एक खलासी को 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया
तिलैया थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा केमिकल्स नाम की कंपनी में एक खलासी को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरुण कुमार रॉय बीते दो वर्षों से इस फैक्ट्री में काम कर रहा है। परिजनों के अनुसार, 8 जून की रात वह घर नहीं लौटा। उसने फोन पर जानकारी दी कि वह फैक्ट्री में है, लेकिन अगले दिन उसका मोबाइल बंद मिला