जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पटना के तत्वावधान में अंचलों एवं नगर क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार शाम करीब 7 बजे अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र के स्टेशन तिराहा,अस्पताल परिसर, प्रखंड मुख्यालय परिसर सहित अन्य जगहों पर अंचल प्रशासन द्वारा कंपकपाती ठंड के बीच अलाव जलाया गया।