जानसठ: थाना भोपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चाकू और चोरी का मोबाइल बरामद
थाना भोपा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार शाम 6:00 बजे के करीब एक शातिर चोर रिजवान को गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत कर रिजवान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है, जिसके कब्जे से चोरी का मोबाइल और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है