नौगढ़ तहसील और विभिन्न रेंज कार्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। नौगढ़ तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी विकास मित्तल की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। वही सोमवार दोपहर 02 बजे तक विधालयों मे कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से संविधान के महत्व और महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।