नौतन: सड़क में बिजली के पोल या पोल के बीच सड़क का वीडियो हुआ वायरल, पक्की सड़क पर ध्यान नहीं देने का आरोप
नौतन प्रखंड क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दोनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सड़क के बीच में बिजली का पोल है या बिजली पोल के बीच में सड़क है। समझना मुश्किल हो रहा है। सूत्रों के माने तो यह वीडियो नौतन प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के वार्ड नंबर 13 के खुटही गांव का है।