उतरौला: उतरौला के बार संघ भवन में अधिवक्ताओं ने की आकस्मिक बैठक
4 मार्च मंगलवार 1 बजे उतरौला में अधिवक्ता संघ की एक आम सभा की आकस्मिक बैठक बार संघ भवन में अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रस्तावित संशोधन बिल पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया, कि चौराहे पर कानून मंत्री का पुतला फूंका जाएगा। प्रस्तावित संशोधन बिल के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी।