अररिया में भीषण ठंड और लगातार जारी शीतलहर ने जिले में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट के साथ लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रहा है, वहीं अलाव जलाकर तापने की कोशिश में दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या में तेज़ी से इजाफा देखा जा रहा है।