शेखपुरा जिले में उत्साह और उमंग के साथ नए वर्ष का स्वागत किया गया। नए साल पर लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुवार के दोपहर 2 बजे तक गिरिहिंडा पहाड़ और श्याम सरोवर पार्क में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। खास तौर पर पहाड़ के सौंदर्यकरण ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।