राजगीर: राजगीर में बिहार बंद का दिखा असर, महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम
महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार की सुबह 9:30 बजे बिहार बंद का असर राजगीर में भी देखने को मिला। राजद और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुबह शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जुलूस निकालकर सड़क जाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजगीर बस स्टैंड, गिरियक मोड़, बाजार और ब्लॉक मोड़ सहित कई स्थानों पर प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। राजद के प्रदेश सचिव ग