हाथरस: गांव बाजिदपुर में पिता-पुत्र के झगड़े में पुत्र को सिर में लगी चोट, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के गांव बाजिदपुर में पिता पुत्र के बीच आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में सिर में चोट लगने से एक युवक सत्यवीर सिंह पुत्र कोमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया जहां से डॉक्टरों ने युवक को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।