बेगूसराय: बेगूसराय में साइबर ठगों ने महिला से ₹95,000 ठगे, मामला दर्ज
बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर एक महिला से 95,000 रुपये की ठगी कर ली. पीड़िता ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए साइबर अपराधी की गिरफ्तारी एवं पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी रूपम कुमारी ने पूरी जानकारी दी.