आरा: जगवलिया गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान गाना बजाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पांच लोग हुए घायल
Arrah, Bhojpur | Feb 16, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव में शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान गाना बजाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। वहीं पत्थरबाजी के दौरान डीजे लदा एक पिकअप एवं एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।