दरभंगा: जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने बाजार समिति का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
दरभंगा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त रूप से जिला अधिकारी कौशल कुमार ने अपने दलबल के साथ बाजार समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा आम निर्वाचन के लिए वर्ज़गृह और मतगणना कक्षों के निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया। दरभंगा जिले में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4 बजे दी गई।