बहेड़ी: बहेड़ी स्थित एक डिग्री कॉलेज की छात्रा से आरोपी युवक ने की छेड़छाड़, शादी से इंकार करने पर दी जान से मारने की धमकी
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा के मुताबिक वो बहेड़ी स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है छात्रा का आरोप है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जहूरगंज का रहना वाला दूसरे समुदाय का मोहित गंगवार आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है और शादी करने को कहता है एवं शादी नही करने पर जान से मारने की धमकी देता है ।