पलामू में मादक द्रव्यों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान जोरों पर है। पलामु डीसी समीरा एस० शुक्रवार के दोपहर करीब 2बजे लोगों से शराब, तंबाकू सहित सभी मादक पदार्थों का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके सेवन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, इसलिए पलामूवासी स्वस्थ पलामू के निर्माण में भागीदार बनें।