करनाल: करनाल में नेशनल हाईवे पर नमस्ते चौंक के पास कपड़ों से भरा ट्रक पलटा, मौके पर पहुंची पुलिस
Karnal, Karnal | May 10, 2024 करनाल में नमस्ते चौंक के पास नेशनल हाईवे 44 पर आज कपड़ों से भरा एक ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। जिसमें चालक और परिचालक बाल बाल बच गए। उन्होंने कूदकर अपनी अपनी जान बचाई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी करवाई शुरू कर दी। आज राहगीरों ने बताया की कपड़ों से भरा एक ट्रक अंबाला साइड जा रहा था जब नमस्ते चौंक के पास पलट गया।