परैया स्टेशन से सेवानिवृत सिगनल मेंटेनर बिमल कुमार की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार संध्या हुआ। इस अवसर पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार सिन्हा ने उनके 33 साल के सेवा की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। SM मो अंसार अहमद व ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के मंडल सचिव सह परैया SM संतोष कुमार ने सभा को सम्बोधित किया।