शाहनगर: गड्ढों से बचने के लिए ट्रक रॉन्ग साइड आया, बाइक से भिड़ंत में तीन युवक घायल
पन्ना–कटनी रोड की जर्जर हालत एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गई। शाहनगर थाना से करीब 4 किलोमीटर दूर केन नदी के पास सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों के कारण आज रविवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।