बेगूसराय: बेगूसराय में यूजीसी बिल के समर्थन में बहुजन समाज के लोगों ने आज विशाल प्रदर्शन किया
यूजीसी एक्ट लागू करने के समर्थन में आज बेगूसराय में बहुजन समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। बहुजन समाज के लोगों ने एक विशाल जुलूस निकालते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।यह जुलूस बेगूसराय के मालगोदाम से शुरू होकर एनएच-31, ट्रैफिक चौक होते हुए हड़ताली चौक तक पहुंचा, जहां जुलूस एक जनसभा में तब्दील हो गया