घटना कोतवाली सोरों क्षेत्र के मनिकापुर गांव की है। जहां 32 वर्षीय किसान राम रतन अपने भूसे की भुर्जी से भूस निकल रहा था तभी अचानक भुर्जी धस गई। जिससे हादसे में किसान की भूस में दबकर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। किसान की मौत से पत्नी 3 बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी शनिवार शाम 6 बजे मिली।