बांका: बांका जिले में उत्पाद विभाग ने शराब के साथ 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 12, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि अभियान चलाकर फुल्लीडुमर निवासी सुनील साह, छोटू कुमार, फतेहपुर निवासी संजीव कुमार, बांका निवासी विनोद हांसदा, चानपुर निवासी भुवेन्द्र साह को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।