नुआंव: गोरिया नदी का जलस्तर बढ़ने से चंडेस कलानि पथ हुआ बाधित, जान जोखिम में डालकर रोड से गुजर रहे लोग
Nuaon, Kaimur | Oct 5, 2025 जानकारी के अनुसार नुआंव प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गोरिया नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार की दोपहर चंदेश कलानि पथ बाधित है। जान जोखिम में डालकर रोड से लोग गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया गोरिया नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की सैकड़ो एकड फसल जल मग्न हो गई है। लोग कलानी से चंडेश पानी के बीच जान जोखीम में डालकर गुजर रहे है।