राजपुर: वार्ड 14–15 में नालियों की बदहाली, शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं — वार्डवासी नाराज़
#jansamasya
Rajpur, Barwani | Nov 24, 2025 वार्ड 14–15 में नालियों की बदहाली, शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं — वार्डवासी नाराज राजपुर। नगर के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में नालियों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। वार्डवासियों ने बताया कि नालियों में कई दिनों से गंदगी जमा है, जिसके कारण पानी रुक रहा है और पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। खासकर शाम के समय मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है।