टंडवा: शहीद चौक स्थित ओम सांई फ्यूल के पास ट्रक में अचानक लगी आग, एनटीपीसी से फायर ब्रिगेड बुलाई गई
Tandwa, Chatra | Mar 13, 2026 टंडवा के शहीद चौक स्थित ओम सांई फ्यूल के समीप शुक्रवार की शाम 5.30 बजे अचानक एक ट्रक मे आग लग गई। ट्रक मे आग लगने के कालणो का जब तक चालक पता कर पाता तब तक आग पूरे वाहन मे फैल गई। ट्रक मे फैलते आग को देख लोगो मे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद एनटीपीसी से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिय