कालपी तहसील क्षेत्र में तरीबुल्दा व हीरापुर की खदानों में नदी में अस्थाई पुल बनाकर मौरंग का अवैध खनन किया जा था है, जिसका वीडियो बुधवार दोपहर 1:30 बजे सामने आया है, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि खनन माफिया नदी की जलधारा को रोककर और सुप्रीम कोर्ट एंव एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर मौरंग का अवैध खनन कर रहे है और प्रशासन को खुला चेलेंज दे रहे है।