गुमला: खटवा नदी के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत
Gumla, Gumla | Mar 13, 2026 सदर थाना क्षेत्र के गुमला घाघरा सड़क पर खटवा नदी के समीप में शुक्रवार के दिन के करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन के कुचलने से स्कूटी नंबर ज 01CH 3567 में सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।शव सड़क के बीचो-बीच पड़ा हुआ है सर पूरी तरह से कुचला हुआ है जिस वजह से पहचान नहीं हो पाई।इसकी सूचना पुलिस को दी गई है अंदेशा लगाया जा रहा है की कोई ट्रक या बस के चपेट में आई हो।