कानपुर: कल्याणपुर के इंदिरा नगर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हुई मौत
कल्याणपुर के इंदिरा नगर बस्ती में रहने वाले 35 वर्षीय सुनील कुमार ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक विजय प्रकाश सिंह ने जानकारी दी की जहर खाने की सूचना पर पुलिस युवक को हैलेट अस्पताल ले गई,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।