सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कॉलोनी में सब्जी कारोबारी नागेंद्र को अज्ञात युवकों के द्वारा पीटकर लूट लिया गया। युवकों ने सब्जी कारोबारी से 30000 रुपए और मोबाइल फोन की लूट की है। घटना में सब्जी कारोबारी घायल हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।