कानपुर: बिठूर में भारी बारिश के कारण कच्ची ईटों से बने मकान की छत व दीवार गिरी,मलबे में दबकर सात बकरे और सात बकरी की मौत
बिठूर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बाई नगर में रहने वाले हिमांशु पाल के कच्ची ईटों से बने मकान की छत व दीवार भारी बारिश के कारण गिर गई।मलबे में दबकर सात बकरे और सात बकरी की मौत हुई।थाना प्रभारी ने बताया बचाव कार्य करते हुए बकरियों को बाहर निकल गया है।पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई है।अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।