बहादुरगंज थाना क्षेत्र के LRP चौक के नजदीक एन एच 327 ई पर शुक्रवार की देर रात लगभग 10 बजे चलती ट्रक के इंजन में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंची बहादुरगंज थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम.हादसे में चालक आंशिक रूप से झुलस गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.