उत्तर रेलवे द्वारा बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से किए गए इस संशोधन की जानकारी जारी कर दी गई है। नया समय परिवर्तन आज यानी 30 जनवरी से प्रभावी होगा, हालांकि वर्तमान में यह ट्रेन 1 दिसंबर से 1 मार्च तक निरस्त चल रही है।