मिली जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले के सभी मंदिरों एवं शिवालयों में सुरक्षा को लेकर के रविवार की दोपहर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जहां जिले में शांति व्यवस्था के साथ श्रद्धालु मंदिरों एवं शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक कर रहे है।