दुर्ग: गांजा बिक्री करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने खुर्सीपार से किया गिरफ्तार
गांजा बिक्री करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने खुर्सीपार से किया गिरफ्तार,दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि 5 आरोपी ओडिसा के मलकानगिरी से गांजा लाकर बेचा करते थे, सभी आरोपियों से 45 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इनके पास से दो कार और एक मोटरसाइकिल समेत 18 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।