लखीमपुर: अचाकापुर गांव के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस
सटल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अचाकापुर गांव के पेट्रोल पंप के पास आज एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का सब मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों किसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस बुजुर्ग महिला के शव की शिनाख्त में लगी हुई है। खबर भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है