सोहावल: पूर्व प्रत्याशी पर रौनाही थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में केस हुआ दर्ज
समाजवादी पार्टी के बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर पर रौनाही थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा झूठा भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। उनके भाषण देने का विडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर दिया था आपत्तिजनक भाषण।